ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों लड़कों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही म

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों लड़कों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव की है।


मृतकों की पहचान ऊचैला गांव का निवासी रजनीश कुमार और अरविंद कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद जबतक लोग मौके पर पहुंचे तबतक दोनों लड़कों की मौत हो चुकी थी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता