ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बिहार: तेज रफ्तार वैन ने 6 लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, शब-ए-बारात के दौरान हादसा

NALANDA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। कैमूर में रविवार की रात सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत के बीच नालंदा में त

बिहार: तेज रफ्तार वैन ने 6 लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, शब-ए-बारात के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। कैमूर में रविवार की रात सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत के बीच नालंदा में तेज रफ्तार वैन ने 6 लोगों को रौंद डाला। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


दरअसल, नालंदा थाना क्षेत्र के फोर लाइन पर रविवार की रात शब-ए-बारात की इबादत कर देर रात घर लौट रहे 6 लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वैन ने दो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक डिवाइडर से जा टकराई और हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि चार लोग जख्मी हो गए। 


मृतकों की पहचान, महलपर मोहल्ला निवासी अनस फैज़ल और बनौलिया मोहल्ला निवासी असद आलम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता