ब्रेकिंग
Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश

बिहार: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद डाला, जिससे दोनो की मौत हो गई। घटना के बाद

बिहार: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद डाला, जिससे दोनो की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के मोरजा के पास की है।


बताया जा रहा है कि पिरो के मोहनपुर निवासी पिता अपने बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक पर सवार होकर आरा जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग जबतक दोनों को अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता