ब्रेकिंग
शराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल; छह लोगों पर FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJपटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारीयोगी ने कर दिया फैजल खान का इलाज, कोचिंग हुआ सीलशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल; छह लोगों पर FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJपटना को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, महापौर सीता साहू ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात15 अगस्त को भूमिहीनों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सरकार की बड़ी तैयारीयोगी ने कर दिया फैजल खान का इलाज, कोचिंग हुआ सील

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत; दो की हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से मैजिक सवार लोग सड़क पर जा गिरे, जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने तीन लो

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत; दो की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से मैजिक सवार लोग सड़क पर जा गिरे, जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने तीन लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव के पास एनएच 31 की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह मुंगेर के सीतारामपुर नजीर गांव से मैजिक पर सवार होकर तीन लोग समस्तीपुर के दलसिंहसराय सब्जी लाने जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 31 पर स्कॉर्पियो ने मैजिक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक पर सवार तीन लोग एनएच पर गिर गए, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया।


इस घटना में प्रदीप सिंह की पत्नी संजू देवी की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई जबकि पुशो मंडल और गौतम मंडल को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने गौतम मंडल की हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता