ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना गुठनी-मेहरौना मुख्य मार्ग पर श्रीकरपुर गांव के पास की है। यहां

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना गुठनी-मेहरौना मुख्य मार्ग पर श्रीकरपुर गांव के पास की है। यहां तेज गति से आर रही एक डीसीएम और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


जानकारी के मुताबिक गुठनी थाना क्षेत्र के शिकरपुर चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित डीसीएम ने बालू लदे ट्रक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम के अंदर फंसे लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पुलिस के अनुसार हाजीपुर के महुआ से लोहे की रॉड लादकर डीसीएम गुठनी चौराहे की तरफ से आ रही थी। तेज रफ्तार की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और बालू लदे ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी। 


मृतकों की पहचान हरदोई जिले के स्वायपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पाली गांव निवासी 40 वर्षीय विकास कुमार, हरदोई के मजरा बंदरा थाना क्षेत्र के सआदत नगर निवासी 28 वर्षीय अंबेद कुमार के रूप में हुई है वहीं तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस तीसरे व्यक्ति की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें