ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा : टूटे हुए पैर में प्लास्टर की जगह लगा दिया कार्टन : बिहार के एक बड़े अस्पताल का मामला

MUZAFFARPUR : बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली दूर होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में सरकार किसी की भी हो लेकर हालात जस के तस बने हुए हैं। मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग का

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा : टूटे हुए पैर में प्लास्टर की जगह लगा दिया कार्टन : बिहार के एक बड़े अस्पताल का मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली दूर होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में सरकार किसी की भी हो लेकर हालात जस के तस बने हुए हैं। मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल मरीज के टूटे हुए पैर में प्लास्टर कर प्लेट लगाने की जगह कार्टन बांध दिया गया है। यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन इसकी लीपापोती में जुट गया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में युवक का पैर टूटने के बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मीनापुर के बरांडा मंझौलिया के रहने वाले नीतीश का डॉक्टरों ने इलाज शुरू तो किया। लेकिन टूटे हुए पैर का ऑपरेशन करने के बाद उसमें प्लेट डालकर प्लास्टर लगाने की जगह डॉक्टरों ने उसके ऊपर कार्टन लगाकर पट्टी बांध दी।


मीडिया में खबर आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की लीपापोती भी शुरू कर दी गई है। SKMCH की अधीक्षक डॉ. विभा ने कहा कि अब जल्द मरीज का इलाज किया जायेगा और इसके लिए डॉक्टर को निर्देश दिया गया है। प्लेट की जगह टूटे हुए पैर में कार्टन को बांधने के बारे में डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की जायेगी कि क्यों इस तरह का कार्य किया गया। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात भी कही है।


यह अजीबो-गरीब मामला सामने आने के बाद एक बार फिर बिहार का पूरा हेल्थ सिस्टम सवालों के घेरे में आ गया है। किन परिस्थितियों में प्लास्टर की जगह मरीज के टूटे पैर का ऑपरेशन करने के बाद उस पर कार्टन लगाकर पट्टी बांध दी गई, यह बड़ा सवाल है। पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस पर क्या एक्शन लेता है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता