ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

नीतीश जी, बिहार में शराब की बिक्री कराना शुरू करिये, गरीबों की मदद के लिए पैसे मिल जायेंगे, कांग्रेसी विधायक ने की मांग

BHAGALPUR : कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार में कांग्रेस के एक विधायक ने नीतीश कुमार से बिहार में शराब की बिक्री शुरू कराने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि शराब की बिक्री से प

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार में कांग्रेस के एक विधायक ने नीतीश कुमार से बिहार में शराब की बिक्री शुरू कराने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि शराब की बिक्री से पैसे के संकट से जूझ रही सरकार को पर्याप्त राशि मिल जायेगी. इस पैसे से सरकार कोरोना से त्रस्त गरीबों की मदद कर पायेगी.


विधायक अजीत शर्मा ने की मांग
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने आज ये मांग की. विधायक ने कहा कि कोरोना के कारण गरीबों का हाल बेहाल है. सरकार के पास गरीबों की मदद करने को पैसे नहीं है. विधायक ने कहा कि बिहार में सारे रोजगार बंद हैं. सरकार को टैक्स नहीं मिल रहा है. ऐसे में सरकार को शराब की बिक्री शुरू करा देना चाहिये. शराब की बिक्री से सरकार को पर्याप्त पैसे मिल जायेंगे. इससे गरीबों की मदद हो जायेगी. सरकार को गरीबों को अनाज और पैसे देने के लिए राशि मिल जायेगी.


विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लोगों को शराब की लत से मुक्त कराना चाहते थे. बिहार में शराबबंदी हुए चार साल हो चुके हैं. ऐसे में जिन्हें शराब की लत लगी थी वो छोड़ चुके हैं. लिहाजा सरकार को शराब पर लगी रोक को हटा लेना चाहिये.


गौरतलब है कि देश की कई राज्य सरकारों ने शराब की बिक्री शुरू करा दी है. राज्य सरकारों ने शराब पर अतिरिक्त टैक्स लगाया है. दिल्ली में शराब की बोतल पर 70 फीसदी कोरोना स्पेशल फीस लगा दिया गया है. हरियाणा ने भी शराब पर कोविड सेस लगा दिया है. देशी शराब के क्वार्टर पर 5 रुपए, विदेश शराब पर 20 रुपए, स्ट्रांग बीयर पर 5 रुपए और अन्य बीयर पर 2 रुपए कोविड सेस लगेगा. वहीं, आंध्र प्रदेश ने शराब पर 75 फीसदी और बंगाल ने 30 फीसदी टैक्‍स बढ़ा दिया है. इन राज्यों को शराब से पर्याप्त पैसे आने की उम्मीद है.

टैग्स