ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

बिहार में स्कूल में राखी बंधवाने वाले शिक्षक सस्पेंड: केके पाठक के खिलाफ बोलने की सजा मिली

KHAGARIA: बिहार के एक सरकारी शिक्षक ने रक्षाबंधन के दिन स्कूल में अपनी बहन से राखी बंधवायी थी. इसका वीडियो वायरल हो गया था. राखी बंधवा रहे शिक्षक कह रहे थे कि केके पाठक उनकी ब

बिहार में स्कूल में राखी बंधवाने वाले शिक्षक सस्पेंड: केके पाठक के खिलाफ बोलने की सजा मिली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KHAGARIA: बिहार के एक सरकारी शिक्षक ने रक्षाबंधन के दिन स्कूल में अपनी बहन से राखी बंधवायी थी. इसका वीडियो वायरल हो गया था. राखी बंधवा रहे शिक्षक कह रहे थे कि केके पाठक उनकी बहन को रोक नहीं सकते. इस दौरान वे केके पाठक के खिलाफ टिप्पणी भी कर रहे थे. स्कूल में राखी बंधवाने वाले शिक्षक को अब सस्पेंड कर दिया गया है.


खगड़िया में सरकारी स्कूल मिडल स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया है. शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर खगड़िया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार ने सुनील कुमार को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. शिक्षा विभाग के डीपीओ ने दो दिन पहले ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजा था, इसमें शिक्षक सुनील कुमार को निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई थी. डीपीओ का पत्र मिलने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने शिक्षक सुनील कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया है.


स्कूल में बंधवाई थी राखी बंधवाने की सजा

सुनील कुमार खगड़िया नगर परिषद के मथुरापुर स्थित मध्य विद्यालय में तैनात हैं. राखी दिन उनका एक वीडियो सामने आया था. इसमें वे शिक्षक सुनील कुमार अपने स्कूल के कैंपस में ही बहन से राखी बंधवा रहे हैं. वीडियो में सुनील कुमार ये कहते देखे जा रहे हैं कि केके पाठक उनकी बहन को रोक नहीं पाये. अपने भाई को राखी बांधने के लिए उनकी बहन भागलपुर से खगड़िया चली आयी. इस वीडियो में सुनील कुमार रक्षा बंधन की छुट्टी रद्द किए जाने को लेकर केके पाठक के खिलाफ भड़ास भी निकाल रहे हैं.


खगड़िया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार ने कहा कि शिक्षक सुनील कुमार ने अपने सीनियर अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया है. इसके बाद  शिक्षा विभाग के DPO की अनुशंसा पर सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, बिहार शिक्षक संघ ने शिक्षक के खिलाफ हुई कार्रवाई की निंदा की है. संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा है कि उनका संगठन शिक्षक के आपत्तिजनक बयान का समर्थन नहीं करता, लेकिन रक्षा बंधन की छुट्टी को रद्द करके गलत किया है. अगर विभाग सुनील के निलंबन को वापस नहीं लेता है तो शिक्षक संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा.