ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामाTRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदलाव की मांग: छात्र संघों से बातचीत के बाद शिक्षा विभाग ने BPSC को लिखा पत्रमीडिया के सामने कु्त्ता-हाथी वाला बयान देना एक IAS को पड़ गया भारी, CM के निर्देश पर BPSC परीक्षा नियंत्रक सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामाTRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदलाव की मांग: छात्र संघों से बातचीत के बाद शिक्षा विभाग ने BPSC को लिखा पत्रमीडिया के सामने कु्त्ता-हाथी वाला बयान देना एक IAS को पड़ गया भारी, CM के निर्देश पर BPSC परीक्षा नियंत्रक सस्पेंड

बिहार में स्कूली बच्चों को बड़ी राहत, इस साल के अंत तक जारी रहेगा ऑनलाइन क्लास का विकल्प

PATNA : कोरोना महामारी की दूसरी लहर खत्म होने के बाद भले ही बिहार में स्कूलों को खोल दिया गया हो लेकिन ज्यादातर बच्चे अभी भी ऑफलाइन क्लास के लिए स्कूल नहीं जा रहे हैं। ऐसे में

बिहार में स्कूली बच्चों को बड़ी राहत, इस साल के अंत तक जारी रहेगा ऑनलाइन क्लास का विकल्प
Editor
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी की दूसरी लहर खत्म होने के बाद भले ही बिहार में स्कूलों को खोल दिया गया हो लेकिन ज्यादातर बच्चे अभी भी ऑफलाइन क्लास के लिए स्कूल नहीं जा रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन क्लासेज को लेकर अब बड़ा फैसला किया गया है। नीतीश सरकार ने इस साल के आखिर तक बच्चों को ऑनलाइन क्लास का विकल्प जारी रखने का फैसला किया है। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अनुशंसा पर शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूली बच्चों के लिए दिसम्बर तक ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने पर अपनी मुहर लगा दी है। अब बच्चों के पास दोनों विकल्प रहेगा।


बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. प्रमिला कुमारी ने शिक्षा विभाग लेटर भेजा था। ऑनलाइन क्लास को लेकर बीईपी के राज्य परियोजना निदेशक ने सभी डीईओ को इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिह डीडी बिहार पर रोजना पांच घंटे की पाठशाला पूर्ववत चलती रहेगी। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग को भेजी अनुशंसा में कहा है कि बच्चों को अपनी शिक्षा पूरी करने के प्रदत्त अधिकार के तहत दिसंबर तक जो भी परीक्षाएं होंगी, वह ऑनलाइन होंगी। 


बीईपी निदेशक ने इसे भी सुनिश्चित कराने का आदेश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दे दिया है। इस बाबत पूछे जाने पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि राज्य में गृह विभाग का आदेश लागू है और इसके तहत ही स्कूलों का संचालन हो रहा है। उन्होंने परीक्षाओं के केवल ऑनलाइन मोड में संचालन के सवाल को टालते हुए कहा कि आयोग ने अनुशंसा की है पर लागू गृह विभाग का आदेश है। तीसरे लहर की आशंका के बीच यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण है।