ब्रेकिंग
सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

बिहार में सर्दी का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

PATNA: बिहार में ठंड और शीतलहर के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार के करीब करीब सभी जिले भीषण ढंड की चपेट में हैं और लगातार न्यूनतम तापमान नीचे गिर रहा है। प

बिहार में सर्दी का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में ठंड और शीतलहर के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार के करीब करीब सभी जिले भीषण ढंड की चपेट में हैं और लगातार न्यूनतम तापमान नीचे गिर रहा है। पटना समेत राज्य के अधिकतक जिलों में शीत दिवस जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।


मौसम विभाग ने पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में 22 जनवरी को शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को राज्य के अधिकतर जिलों में घना कोहरा का येलो अलर्ट है। तेज पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी बढ़ गई है। शनिवार को दरभंगा, बक्सर, बांका भीषण शीत दिवस और छपरा, फारबिसगंज, जीरादेई, पूसा, अगवानपुर, भागलपुर, पूर्णिया, कैमूर, डेहरी शीत दिवस की चपेट में रहे।


शनिवार को पटना सहित सूबे के 23 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। वहीं पटना समेत 27 शहरों का अधिकतम तापमान बढ़ा है। प्रदेश के 28 शहरों का न्यूनतम तापमान गिरा है। पटना के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।शनिवार को प्रदेश का गया शहर कश्मीर और शिमला से भी ठंडा रहा। धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत महसूस की हालांकि पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है।