ब्रेकिंग
Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार

ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करेगी सरकार, आपदा विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश

PATNA : बर्फीली हवा चलने से पूरा प्रदेश ठंड से ठिठुर रहा है. बिहार में कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है. बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प

ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करेगी सरकार, आपदा विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बर्फीली हवा चलने से पूरा प्रदेश ठंड से ठिठुर रहा है. बिहार में कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है. बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव से फीडबैक लिया है. उन्होंने प्रधानस सचिव को कई निर्देश दिए हैं. उपमुख्यमंत्री ने विभाग को अलाव की व्यवस्था करने को कहा  है.


बिहार में इन दिनों कड़ाके की  ठंड पड़ रही है. पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है. बुधवार को उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से बात कर विभाग द्वारा शीतलहर के प्रकोप से निजात दिलाने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि आम जनमानस को शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु सभी अंचल स्तर से प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था जारी रखी जाए एवं इसके लिए अतिरिक्त आवंटन की जरूरत हो तो उसे मुहैया कराया जाए.


आपको बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी जिलों को अलाव की व्यवस्था हेतु पूर्व में आवंटन सुलभ कराए गए हैं और सभी जिलों से संपर्क कर लगातार स्थिति की जानकारी विभागीय स्तर से ली जा रही है. बिहार में दो दिनों से कड़ाके की ठंड के कारण आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. राजधानी पटना में दो-तीन दिन से ठंड बढ़ गई है. कोहरे की वजह से सुबह बाइक चलाने में काफी परेशानी हो रही है.