ब्रेकिंग
सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦बालकनी से गुटखा थूकते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत✦Bihar News: ठेकेदार ने टेंडर में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट लगाया...कार्यपालक अभियंता ने जांच करा दिया, अब RCD ने दस सालों के लिए किया ब्लैक लिस्ट..✦Traffic Challan : बिहार में वाहन मालिकों के लिए अलर्ट! चालान बकाया रखा तो न गाड़ी बेच पाएंगे, न RC का काम होगा; विभाग ने जारी किया आदेश✦मुर्गे का खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या की साजिश... 21 दिन बाद मुंबई में ऐसे मिली तीन बच्चों की मां✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦बालकनी से गुटखा थूकते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत✦Bihar News: ठेकेदार ने टेंडर में फर्जी वर्क सर्टिफिकेट लगाया...कार्यपालक अभियंता ने जांच करा दिया, अब RCD ने दस सालों के लिए किया ब्लैक लिस्ट..✦Traffic Challan : बिहार में वाहन मालिकों के लिए अलर्ट! चालान बकाया रखा तो न गाड़ी बेच पाएंगे, न RC का काम होगा; विभाग ने जारी किया आदेश✦मुर्गे का खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या की साजिश... 21 दिन बाद मुंबई में ऐसे मिली तीन बच्चों की मां

बिहार में सफर और होगा आसान: इसी साल शुरू होगा वाराणसी‐रांची‐काेलकाता सिक्स लेन हाइवे, इन जिले को होगा फायदा

PATNA : ये बिहार के लोगों के लिए काम की खबर है। उनका सफर औऱ आसान होने वाला है। वाराणसी-रांची-काेलकाता सिक्सलेन ग्रीन फील्ड हाइवे का इस साल निर्माण शुरू होगा। इसको लेकर कल इसके निर्

बिहार में सफर और होगा आसान: इसी साल शुरू होगा वाराणसी‐रांची‐काेलकाता सिक्स लेन हाइवे, इन जिले को होगा फायदा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : ये बिहार के लोगों के लिए काम की खबर है। उनका सफर औऱ आसान होने वाला है। वाराणसी-रांची-काेलकाता सिक्सलेन ग्रीन फील्ड हाइवे का इस साल निर्माण शुरू होगा। इसको लेकर कल इसके निर्माण एजेंसी के चयन के लिए अलग-अलग तकनीकी बिड एनएचएआई द्वारा खोला गया है। इसके बाद तकनीकी बिड में सफल एजेंसियों के लिए इसी महीने फाइनांसियल बिड खोला जायेगा। इसमें सबसे कम लागत में निर्माण का प्रस्ताव देने वाली अलग-अलग पैकेज के लिए अलग-अलग पांच एजेंसी को निर्माण की जिम्मेदारी दी जायेगी। 


मालुम हो कि, वाराणसी-रांची-काेलकाता सिक्सलेन ग्रीन फील्ड हाइवे का इस साल निर्माण शुरू होगा। पांच पैकेज में करीब 158.7 किमी लंबाई में लगभग 4699.96 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाएगा। वाराणसी-रांची-काेलकाता सिक्सलेन ग्रीनफील्ड हाइवे के पहले पैकेज में करीब 27 किमी लंबाई में करीब 868.91 करोड़ रुपये की लागत से चंदौली-चैनपुर रोड का निर्माण होगा। इसके लिए एनएचएआई द्वारा खोले तकनीकी बिड में एपको, डीबीएल, ग्रिल, आइआरबी, केसीसी, एमजी कांट्रैक्टर्स, एनकेसी और पीएनसी कंपनियां शामिल हैं। 


वहीं, इस सड़क के दूसरे पैकेज में 27 किमी लंबाई में करीब 795.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण के लिए तकनीकी बिड में एपको, डीबीएल, जीआर इंफ्रा, आइआरबी, केसीसी और पीएनसी कंपनियां शामिल हैं। जबकि इस सड़क के तीसरे पैकेज में करीब 985.01 करोड़ की लागत से करीब 36 किमी लंबाई में भभुआ अधौरा रोड के जंक्शन से भैराेपुर गांव से काेंकी गांव के बीच सड़क बनेगी। इसके लिए एपको, सीगल, ग्रिल, आइआरबी, केसीसी और पीएनसी कंपनियां तकनीकी बिड में शामिल हुईं। 


इस सड़क के छठे पैकेज में 35.20 किमी लंबाई में करीब 1035 करोड़ की लागत से पंचमन गांव से अनारबंसालिया गांव तक सड़क बनेगी। वहीं सातवें पैकेज में अनारबंसालिया गांव से सग्रामपुर गांव तक करीब 33.50 किमी लंबाई में करीब 1015.99 करोड़ की लागत से सड़क बनेगी। इसके लिए तकनीकी बिड में ग्रिल, आइआरबी और एमसीएल शामिल रहीं।