ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

बिहार में रफ्तार ने छीन ली कई जिंदगियां: इस जिले में 12 घंटे के भीतर 6 लोगों की मौत, अलग-अलग सड़क हादसों में गई जान

BEGUSARAI: बिहार की सड़कों पर गाड़ियों की तेज रफ्तार मौत बनकर दौड़ रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही है। बेगूसराय में पिछले 12 घंटे के भीतर आ

बिहार में रफ्तार ने छीन ली कई जिंदगियां: इस जिले में 12 घंटे के भीतर 6 लोगों की मौत, अलग-अलग सड़क हादसों में गई जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार की सड़कों पर गाड़ियों की तेज रफ्तार मौत बनकर दौड़ रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही है। बेगूसराय में पिछले 12 घंटे के भीतर आधा दर्जन लोगों की जान सड़क हादसों में चली गई।


पहली घटना लाखो थाना क्षेत्र के सांई मंदिर के पास एनएच 31 की है, जहां शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवक को कुचल दिया। तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। डायल 112 की पुलिस टीम ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। किशन कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर का रहने वाला था। मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं दोनो घायल युवक की पहचान बलिया थाना अंतर्गत भगतपुर निवासी आदित्य कुमार उर्फ माया एवं हुसैनीचक निवासी छोटू कुमार घायल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


दूसरी घटना वीरपुर संजात पथ पर पकड़ी के समीप सड़क हादसे में भवानंदपुर पंचायत का मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे की आसपास बतायी जा रही है। मृतक दोनों युवक वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के वार्ड 10 का रहने वाले थे। मृतकों युवक की पहचान मो. मकतूब के 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरशाद उर्फ गोरे, वहीं दूसरे युवक की पहचान मोहम्मद मेराज हाफिज का 21 वर्षीय बेटे मोहम्मद बली उल्लाह के रूप में हुई है। 


मृतक दोनों युवक आपस में दोस्त थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक मुजफ्फरा की तरफ से वीरपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पकड़ी हनुमान मंदिर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार युवक को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के SH 55 खम्हार गौतम धाम के निकट आमने-सामने दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं घायल तीसरी यवक की अस्पताल में मौत हो गई। 12 घंटे के भीतर 6 युवकों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होने की खबर से हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता