ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

बिहार में फिर आसमानी आफत का कहर, ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक महिला गंभीर

ARARIYA : बिहार में मानसून आने से पहले ही आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है. मामला अररिया जिले से सामने आ रहा है जहां ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौ

बिहार में फिर आसमानी आफत का कहर, ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक महिला गंभीर
First Bihar
2 मिनट

ARARIYA : बिहार में मानसून आने से पहले ही आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है. मामला अररिया जिले से सामने आ रहा है जहां ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं एक महिला घायल बताई जा रही है. मामला पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ब्रहकूम्बा पंचायत के भटनियां वार्ड संख्या-14 का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान 51 वर्षीय गयानंद यादव के रूप में की गई है. 


मृतक के परिजनों के अनुसार, गयानंद यादव भैंस लेकर खेत में गए थे. भैंस को रस्सी से बांधकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान ठनका की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना से भटनियां गांव में कोहराम मचा हुआ है. मृतक की पत्नी व बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पलासी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है. 


इधर पकरी पंचायत के बेलवारी वार्ड संख्या-13 में आंधी-पानी के समय घर के पास ही पुआल लेने गई महिला बीबी नासरीन ठनका की चपेट में आ गई, जिससे वह बेहोश हो गई. परिजनों द्वारा इलाज कराया गया तो ठीक हो गई. वार्ड सदस्य मो आबिद ने बताया कि पीड़ित महिला धीरे-धीरे होश में आने लगी है तथा सुधार होने लगा है. दूसरी तरफ बेलवारी गांव में ही ठनका की चपेट में आने से एक भैंस की जान चली गई है.  


गौरतलब है कि पिछले साल बिहार में आसमानी आफत के रूप में ठनका की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की जानें चली गई थी. एक-एक दिन में 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत की खबर से लोगों में दहशत का माहौल था. इस साल अभी जब मानसून की शुरुआत भी नहीं हुई है लेकिन अभी से ही लोगों में भय क माहौल है.