ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

बिहार मे पांव पसार रहा चमकी बुखार; SKMCH में अब तक 4 मामले आए सामने, एक बच्चे की हो चुकी है मौत

MUZAFFARPUR : बिहार में चमकी बुखार पांव पसराने लगा है। मुजफ्फपुर के एसकेएमसीएच में इस साल अब तक एईएस के चार मरीजों का इलाज हुआ। इनमें एक बच्चे की मौत हो गई थी। दो बच्चे पूर्वी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में चमकी बुखार पांव पसराने लगा है। मुजफ्फपुर के एसकेएमसीएच में इस साल अब तक एईएस के चार मरीजों का इलाज हुआ। इनमें एक बच्चे की मौत हो गई थी। दो बच्चे पूर्वी चंपारण व दो बच्चे मुजफ्फरपुर जिले के हैं। वहीं एसकेएमसीएच में 13 घंटे में चमकी बुखार से पीड़ित दो बच्चे भर्ती हुए हैं। 


एसकेएमसीएच सुप्रीटेंडेंट ने बताया कि उनके पास अभी कन्फर्म चार एईएस मरीज की रिपोर्ट आयी है। इनमें सकरा के एक बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च से PICU में इलाज करा रहे गायघाट के मो. कुवैब के ब्लड में शुगर की कमी होने पर एईएस की श्रेणी में रखा गया है। मो. कुवैब के अलावा चकिया के अरहान और मीनापुर के अनिकेत के ब्लड और रीढ़ के पानी की लैब जांच हुई थी। इसमें केवल अरहान के ब्लड में जेई वायरस की रिपोर्ट आयी थी, लेकिन तीनों की रीढ़ के पानी में वायरस की पुष्टि नहीं हुई। छह दिन बाद मो. कुवैब के ब्लड में शुगर की कमी पर एईएस की श्रेणी में रखा गया है। 


वहीं, शुक्रवार की देर रात पूर्वी चंपारण के महवल के 10 वर्षीय रंजन कुमार को चमकी-बुखार होने पर भर्ती किया गया है। उसे संदिग्ध एईएस का मरीज बताया गया है। इसी तरह शनिवार की दोपहर में कांटी के कुशीनगर के छह वर्षीय हिमांशु कुमार में चमकी की समस्या होने पर भर्ती किया गया है। हालांकि, एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभाग ने हिमांशु को मिर्गी का मरीज बताते हुए रिपोर्ट दी है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा मिर्गी का मरीज है। इस कारण बेहोश होने व चमकी की समस्या है। इसकी रिपोर्ट की पटना मुख्यालय को भेज दी गई है।