ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

पंचायत कार्यपालकों पर नीतीश सरकार मेहरबान, अब 60 साल तक पक्की नौकरी करेंगे

PATNA : बिहार में पंचायत कार्यपालक सहायकों को नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। हर पंचायत में आईटी सेवा बहाल करने वाले कार्यपालक सहायकों को अब 60 साल तक की पक्की नौकरी मिलेगी। हर

पंचायत कार्यपालकों पर नीतीश सरकार मेहरबान, अब 60 साल तक पक्की नौकरी करेंगे
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत कार्यपालक सहायकों को नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। हर पंचायत में आईटी सेवा बहाल करने वाले कार्यपालक सहायकों को अब 60 साल तक की पक्की नौकरी मिलेगी। हर साल सेवा अवधि विस्तार का इंतजार उन्हें नहीं करना होगा। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। सरकार के इस आदेश के बाद कार्यपालक सहायक 60 साल तक अवधि विस्तार के बगैर नौकरी कर पाएंगे। 


सरकार ने यह फैसला ऐसे वक्त में किया है जब अगले साल 31 मार्च को कार्यपालक सहायकों की सेवा अवधि समाप्त होने वाली है और उन्हें अवधि विस्तार का इंतजार था। हर पंचायत कार्यालय में आईटी का उपयोग बढ़ाने और ऑफिस के कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए राज्यभर में फिलहाल 7700 पंचायतों के अंदर कार्यपालक सहायक तैनात हैं। इन सभी का नियोजन और अस्थायी तौर पर किया गया है। 


इतना ही नहीं पंचायती राज विभाग राज्य भर में कुल 8072 कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद बहाली की जाएगी। विभाग इस बार बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यपालक सहायक का चयन करेगा। सरकार ने राज्य के सभी 8072 ग्राम पंचायतों में दो-दो कार्यपालक सहायक रखने का फैसला किया है।

टैग्स