ब्रेकिंग
तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा

बिहार में ओवैसी अपना गठबंधन और बड़ा करेंगे, जल्द ही जुड़ने वाली हैं कई पार्टियां

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके ओवैसी गठबंधन का दायरा बढ़ाने की तैयारी में हैं. ओवैसी के गठबंधन में उनकी पार्टी एआईएमआईएम के साथ-साथ समाजवादी

बिहार में ओवैसी अपना गठबंधन और बड़ा करेंगे, जल्द ही जुड़ने वाली हैं कई पार्टियां
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके ओवैसी गठबंधन का दायरा बढ़ाने की तैयारी में हैं. ओवैसी के गठबंधन में उनकी पार्टी एआईएमआईएम के साथ-साथ समाजवादी जनता दल शामिल है. समाजवादी जनता दल के नेता देवेंद्र प्रसाद यादव बिहार की राजनीति में भले ही हाशिए पर चले गए हो लेकिन ओवैसी उनके साथ बिहार में एंट्री ले चुके हैं और अब अपना गठबंधन बढ़ाने को तैयार हैं.




ओवैसी ने कहा है कि वह बिहार में महागठबंधन और एनडीए के सामने अपना गठबंधन खड़ा करने के लिए प्रयासरत हैं. छोटे-छोटे दलों को जोड़कर बिहार में एक नया विकल्प दिया जाए यह उनकी मंशा है. यह पूछे जाने पर कि क्या इस गठबंधन का मकसद बिहार में सत्ताधारी दल को फायदा पहुंचाने का है. ओवैसी ने कहा कि बिहार में अपना वजूद बढ़ाना चाहते हैं. किसी का समर्थन देना हमारे एजेंडे में शामिल नहीं है. ओवैसी ने कहा कि अगर वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ते तो लोग यह कहते कि वोट काटने के लिए उन्होंने उम्मीदवार उतारे लेकिन अब वह गठबंधन के स्वरूप को आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं.


जानकार सूत्रों की मानें तो ओवैसी की नजर हाल ही में तेजस्वी यादव का साथ छोड़कर अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा पर है. कुशवाहा के अलावे ओवैसी पप्पू यादव के अलायंस पर भी नजर बनाए हुए हैं. इन संभावनाओं को लगातार तलाशा जा रहा है कि ओवैसी अपना कुनबा बिहार में और कैसे विस्तारित कर सकते हैं. पार्टी की नजर बिहार में 39 सीटों पर है जहां मुस्लिम वोटरों की तादाद ज्यादा है. सीमांचल के इलाके में ज्यादातर सीटों पर ओवैसी खुद अपना उम्मीदवार उतारना चाहते हैं लेकिन उनके एजेंडे में बिहार की बाकी सीटों पर भी गठबंधन के सहारे अपनी पहुंच बनाने का है.