ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

बिहार में नक्‍सलियों के ठिकानों पर NIA की रेड, जहानाबाद, औरंगाबाद और नवादा में चली छापेमारी

PATNA : बिहार में शनिवार की अल सुबह NIA ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया. NIA की टीम ने कुख्‍यात नक्‍सली प्रद्युम्‍न शर्मा और उसके नजदीकी लोगों के ठिकानों पर अल

बिहार में नक्‍सलियों के ठिकानों पर NIA की रेड, जहानाबाद, औरंगाबाद और नवादा में चली छापेमारी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में शनिवार की अल सुबह NIA ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया.  NIA की टीम ने कुख्‍यात नक्‍सली प्रद्युम्‍न शर्मा और उसके नजदीकी लोगों के ठिकानों पर अलग-अलग जिलों में एक साथ छापेमारी की है. इस छापेमारी को काफी गोपनीय रखा गया था. फिलहाल हमारे पास सूचना है कि जहानाबाद और नवादा जिलों में एक साथ छापा पड़ा है. पहले तो कुछ घंटे यह किसी को यह समझ ही नहीं आया कि छापेमारी कौन सी एजेंसी कर रही है. हालांकि, बाद में नवादा के एसपी डीएस सांवलाराम ने बताया कि छापेमारी एनआइए की टीम ने की है. 


जहानाबाद में दो जगहों हुलासगंज थाना के रुस्तमपुर में कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और मोकिनपुर में पैक्स अध्यक्ष विकास शर्मा के ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी चल रही है. इस छापेमारी से लोकल पुलिस को अलग रखा गया है. जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने कहा कि प्रदुमन शर्मा के यहां छापेमारी की सूचना उन्‍हें भी मिली है. हथियार और आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी चल रही है. हुलासगंज के केवला गांव में राजीव शर्मा के यहां भी छापेमारी चल रही है. राजीव शर्मा नक्‍सली प्रदुमन शर्मा के करीबी बताए जाते हैं.


वहीं नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के संपत बिगहा गांव में भी छापामारी हुई है. यहां सहदेव यादव के घर की तलाशी लेने के बाद टीम लौट गई है. सहदेव का लिंक नक्सलियों से रहा है. सहदेव यादव कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा का खास सहयोगी रहा है. उसे दो साल पहले प्रद्युम्न के भतीजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. तब वह नक्सली कमांडर प्रद्युम्न को रुपये पहुंचाने जा रहा था. यहां एक महिला सहित चार अधिकारियों की टीम आई थी. छापेमारी करीब चार घंटे तक चली. यहां सिरदला, मेसकौर और रजौली के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे.


औरंगाबाद में भी एनआईए की टीम के द्वारा छापेमारी करने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के कासमा में भाकपा माओवादी के शीर्षस्थ नक्सली प्रमोद मिश्रा एवं बंदेया के अनिल यादव के घर छपामारी हो रही है. हालांकि यहां कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं. आपको बता दें कि औरंगाबाद का इलाका नक्‍सल गतिविधियों के लिहाज से जहानाबाद और नवादा से अधिक संवेदनशील है.