ब्रेकिंग
समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका

बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग, DJ की धून पर हथियार लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपनी रसूख दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग का एक दौर सा चल पड़ा है। राज्य के अंदर शादी समारोह हो अन्य किसी भी तरह का प्रोग्राम हर जगह इन दिनों हर्ष फायरिंग का

बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग, DJ की धून पर हथियार लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपनी रसूख दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग का एक दौर सा चल पड़ा है। राज्य के अंदर शादी समारोह हो अन्य किसी भी तरह का प्रोग्राम हर जगह इन दिनों हर्ष फायरिंग का नमूना देखने को मिल जाएगा। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, जिले में एक शादी समारोह डीजे के धून पे हाथों में हथियार लेकर कई लड़के प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से डीजे के धून पे हाथों में हथियार लेकर कई लड़के प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं और वो फायरिंग की घटना को भी अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो के सत्य होने की कोई पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 

वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाअद अब लोगों द्वारा यह पूछा जाना शुरू कर दिया गया है कि क्या लोगों से अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम हो गया है या फिर बिना को वजह इस तरह की घटना को अंजाम दे रह हैं। फिलहाल वजह जो भी हर कोई इस मामले में एक्शन लेने की बात कह रहे हैं। ताकि इस तरह शादी या अन्य किसी समारोह में हर्ष फायरिंग पर रोक लग सके। 


इधर, यह वायरल वीडियो सदर थाना क्षेत्र का बताया जाता है। जानकारों के मुताबिक वायरल वीडियो बीते दिनों का ही है। जहां डीजे की धुन पर युवकों की टोली खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। फिलहाल वीडियो सामने आते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है। वीडियो में हथियार प्रदर्शन कर रहे युवकों को चिन्हित कर पुलिस उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की दिशा में काम कर रही है।