ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत✦बिहार पुलिस की बड़ी रेड: घर से मिले 12.33 लाख कैश और मादक पदार्थ, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; असम तक फैला ड्रग सिंडिकेट✦बिहार में सोन नदी पर बनेगा 4-लेन रेल ब्रिज, 180 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें; खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार: बाल-बाल बची दर्जनों मजदूरों की जान, बारिश से क्षतिग्रस्त हुई नदी पर बनी पुलिया, तेज धार में फंसा ट्रैक्टर

BAGAHA: पड़ोसी देश नेपाल के तराई इलाकों में हो रही जोरदार बारिश के कारण बिहार की नदियां उफान पर आ गई हैं। सीमावर्ती इलाके बगहा में लगातार हो रही बारिश के कारण पुलिया और सड़क क्षतिग

बिहार: बाल-बाल बची दर्जनों मजदूरों की जान, बारिश से क्षतिग्रस्त हुई नदी पर बनी पुलिया, तेज धार में फंसा ट्रैक्टर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: पड़ोसी देश नेपाल के तराई इलाकों में हो रही जोरदार बारिश के कारण बिहार की नदियां उफान पर आ गई हैं। सीमावर्ती इलाके बगहा में लगातार हो रही बारिश के कारण पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। जिसके कारण बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर मसान नदी पर बने पुलिया में फंस गया।


दरअसल, फसल की सोहनी के लिए रामनगर चीनी मिल से मजदूरों को ट्रैक्टर से बलुआ ले जाया जा रहा था। बारिश के कारण मसान नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई थी। ट्रैकटर मजदूरों को लेकर जैसे ही एक पुलिया पर पहुंचा, पानी के तेज दबाव के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर पानी के तेज धार में फंस गया। ट्रैक्टर पर सवार मजदूरों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।


बता दें कि मानसून की पहली बारिश में ही रामनगर की पहाड़ी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इलाके में दर्जनों गांवों का संपर्क भंग होने लगा है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके के पुल और पुलिया की पहले से जर्जल हालत थी लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण उनकी मरम्मति नहीं हो सकी और अब इसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है।