ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 549

PATNA : कोविड-19 का संक्रमण बिहार में बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 2 नए केस सामने आये हैं. जिसके कारण बिहार में कुल मरीजों की संख्या

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोविड-19 का संक्रमण बिहार में बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 2 नए केस सामने आये हैं. जिसके कारण बिहार में कुल मरीजों की संख्या 549 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को जारी तीसरे अपडेट के मुताबिक नए केस सामने आये हैं.  स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक किशनगंज और भागलपुर से एक-एक मामले सामने आये हैं. किशनगंज शहर से मामला मिलने के साथ ही प्रभावित जिलों की सूची में यह एक नया जिला जुड़ गया है. बिहार के 32 जिले अब तक कोरोना की चपेट में आ गए हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को इससे पहले जारी अपडेट के मुताबिक सासाराम की 56 वर्षीय महिला और 70 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. औरगांबाद जिले में 30 वर्षीय पुरुष और जहानाबाद में 32 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा शिवहर जिले के गढ़वा इलाके से भी एक 10 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.


बिहार में 4 मई के बाद हालात में कुछ सुधार हुए हैं. पिछले दो दिनों में सिर्फ 13 मामले सामने आये हैं, जबकि 69 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही बिहार में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 200 पार हो चुका है. राज्य में अब तक 203 मरीज ठीक हो चुके हैं. इसके आलावा 5 कोरोना मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है. मुंगेर, वैशाली, सासाराम, मोतिहारी और सीतामढ़ी में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.


बिहार में पिछले 7 दिनों में 176 नए मामले सामने आये हैं. जबकि इसी एक सप्ताह में 139 लोग स्वस्थ हुए हैं. राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. अभी तक 61, 23, 344 परिवारों के लगभग 10 करोड़ 11 लाख लोगों का सर्वे हो चुका है.

बिहार में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 549

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें