ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां

बिहार में फिर मिले कोरोना के 29 मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 830

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 29 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 29 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में मरीजों का आंकड़ा 830 हो गया है. 


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मंगलवार को चौथी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक पटना से 6 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा पश्चिमी चंपारण जिले से 14 मामले सामने आये हैं. मुजफ्फरपुर जिले से 3 नए मामले सामने आये हैं. औरंगाबाद जिले से 2, अरवल, भोजपुर, कटिहार, मधुबनी से एक-एक मामला सामने आया है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर लगातार जारी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राजधानी पटना में  6 नए मामलों की पुष्टि की गई है. पटना के खाजपुरा इलाके से 6 नए मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज पटना बीएमपी के जवान बताये जा रहे हैं. पटना बीएमपी में अब तक कुल 20 जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. गुरूवार को बीएमपी में एक रिटायर्ड जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव मिली थी. इसके बाद शुक्रवार की रात में 5 नए जवानों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. इसके बाद बाईट दिन सोमवार को एक साथ 8 जवान इस जानलेवा वायरस की चपेट में आये. मंगलवार को 6 नए मामले सामने आये हैं. 



बिहार में फिर मिले कोरोना के 29 मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 830

टैग्स