ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦ EOU Raid Bihar: घनकुबेर निकले BJP नेता! EOU रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; अब कसा शिकंजा ✦मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦ EOU Raid Bihar: घनकुबेर निकले BJP नेता! EOU रेड में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; अब कसा शिकंजा ✦मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला

बिहार में मिले कोरोना के 907 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 188858

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी

बिहार में मिले कोरोना के 907 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 188858
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 907 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 188858 हो गई है. बिहार में फिलहाल 12,833 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 195 नए मामले सामने आये हैं. सोमवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 907 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 188858 हो गया है.


बीते दिन रविवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 915 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1314 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई. राज्य में अब तक कुल 1,75,109 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 93.17 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है.

बिहार में मिले कोरोना के 907 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 188858

टैग्स