ब्रेकिंग
Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦Bihar News : कटिहार का वो गोल्ड मेडलिस्ट, जिससे बड़ी उम्मीदें थीं... नदी में डूबकर चली गई जान, परिवार के साथ खेल जगत में भी मातम

बिहार में मिले कोरोना के 573 नए मरीज, 24 घंटे में 6 की मौत

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की

बिहार में मिले कोरोना के 573 नए मरीज, 24 घंटे में 6 की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 573 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 238541 हो गई है. बिहार में फिलहाल 6,145 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


राजधानी पटना में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 197 नए मामले सामने आये हैं. शनिवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 573 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 238541 हो गया है.


बीते दिन शुक्रवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 6 व्यक्ति की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1287 हो गया है. बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 605 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो लाख के करीब हो गई. राज्य में अब तक कुल 2,31,108 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 97.12 प्रतिशत मरीज से अधिक मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 10% आगे चल रहा है. 

बिहार में मिले कोरोना के 573 नए मरीज, 24 घंटे में 6 की मौत

टैग्स