ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

बिहार में एक और कोरोनो पॉजिटिव केस, नवगछिया के 65 साल के शख्स का रिपोर्ट पॉजिटिव, बिहार में कुल 32 मामले

PATNA : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. जहां राज्य में एक और कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हो गई है. नवगछिया के 65 साल के एक शख्स क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. जहां राज्य में एक और कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हो गई है. नवगछिया के 65 साल के एक शख्स कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके साथ बिहार में अब कुल मामलों की संख्या 32 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस नए केस की पुष्टि की है. 


इस एक इजाफे के साथ ही बिहार में अब टोटल 32 मामले सामने आ चुके हैं. सीवान में अब मरीजों की संख्या आधा दर्जन हो गई है. बिहार में 7448 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है. 14 दिन तक निगरानी को पूरा करने वाले यात्रियों की संख्या 664 है. बिहार में अब तक सबसे ज्यादा सीवान में 6 मामले सामने आये हैं. गया में 5 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा पटना में 4 और भागलपुर में 5 मामले सामने आये हैं. मुंगेर और गोपालगंज जिले से 3-3 मामले सामने आये हैं.


इसके साथ ही बिहार में अब मरीजों की संख्या 32 हो गई है. बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 अप्रैल की शाम को जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक नालंदा से अब तक 2 केस पॉजिटिव आये हैं. इसके अलावा सारण, लखीसराय और बेगूसराय जिले से से एक-एक मामले पॉजिटिव आये हैं. सूबे के अंदर अब तक कूल 2291 सैंपल के जांच हुए हैं. जिसमें 32 रिपोर्ट पॉजिटिव और 2257 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं.

टैग्स