ब्रेकिंग
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारागेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

बिहार में मौसम बदलने के आसार: कई जिलों में पारा लुढ़कने से ठंड का एहसास, दशहरा में बारिश के संभावना!

PATNA: बिहार में मौसम के करवट लेने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में पारा लुढ़कने के साथ ही हल्की ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में

बिहार में मौसम बदलने के आसार: कई जिलों में पारा लुढ़कने से ठंड का एहसास, दशहरा में बारिश के संभावना!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम के करवट लेने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में पारा लुढ़कने के साथ ही हल्की ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में इसके प्रभाव से बिहार का मौसम बदलने की संभावना है। दशहरा में पटना समेत अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है।


सोमवार को पटना समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह के समय हल्का धुंध देखने को मिला है। मौसन विभाग की मानें तो हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इनके प्रभाव से तापमान कम होगा और सुबह-शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं पछुआ हवा के कारण पटना समेत 21 शहरों के तापमान में गिरावट हुई है। 


मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट की संभावना जताई है। सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होगी जबकि दोपहर में गर्मी का एहसास होगा। भागलपुर में मौसमी प्रभाव से 23 एवं 24 अक्टूबर को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे तो वहीं 25 अक्टूबर को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण दशहरा में पटना समेत अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है।