ब्रेकिंग
छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बिहार में महिला ने पति के सामने ही पुल से नदी में लगायी छलांग: गहरे पानी में डूबती पत्नी को बेबस देखता रहा पति

CHHAPRA: बिहार के छपरा में सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई. बाइक पर बैठकर पति के साथ जा रही महिला ने सरयू नदी के पुल पर गाड़ी रूकवाई. फिर उल्टी करने के बहाने पुल के किनारे जा खड़ी

बिहार में महिला ने पति के सामने ही पुल से नदी में लगायी छलांग: गहरे पानी में डूबती पत्नी को बेबस देखता रहा पति
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHHAPRA: बिहार के छपरा में सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई. बाइक पर बैठकर पति के साथ जा रही महिला ने सरयू नदी के पुल पर गाड़ी रूकवाई. फिर उल्टी करने के बहाने पुल के किनारे जा खड़ी हुई. पति इंतजार कर रहा था कि पत्नी लौट कर बाइक पर बैठेगी लेकिन महिला ने पुल की रेलिंग पर चढ़ कर करीब 100 फीट नीचे बह रही सरयू नदी में छलांग लगा दिया. बदहवास पति भागकर पहुंचा लेकिन पत्नी को नदी में डूबते देखने के अलावा और कुछ नहीं कर पाया.


घटना उत्तर प्रदेश और बिहार को जोडने वाले मांझी जयप्रभा सेतु पर हुई. सोमवार की दोपहर जयप्रभा पुल पर तब अफरातफरी मच गया जब एक महिला ने नदी में छलांग लगा दिया.  पति के सामने ही पत्नी करीब सौ फीट नीचे बह रही सरयू नदी में कूद गयी और फिर गहरे पानी में समा गई. बदहवास पति ने पहले पत्नी को पानी में समाते देखा फिर भाग कर स्थानीय मछुआरों के पास पहुंचा. स्थानीय मछुआरों ने पानी में महिला को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसे तलाश नहीं पाये. 


सरयू नदी में छलांग लगाने वाली महिला छपरा के रिविलगंज थाने के आलेख टोला की सुनीता देवी थी. 25 वर्षीय सुनीता देवी अपने पति सतीश प्रसाद के साथ जा रही थी और इसी बीच नदी में कूद गयी. सतीश प्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी. उसका इलाज चल रहा था. सोमवार को भी वह अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर छपरा के डॉक्टर के पास ले जा रहा था. रास्ते में जयप्रभा सेतु आया तो पत्नी ने बाइक रोकने को कहा. उसने कहा कि उसे उल्टी आ रहीहै. बाइक से उतर कर वह रेलिंग के पास गयी और फिर अचानक से नीचे नदी में कूद गयी. अपनी पत्नी को नदी में कूदते देख लाचार पति शोर मचाने लगा. 


सतीश प्रसाद को चीखते देख नदी किनारे खड़े मछुआरे नाव लेकर नदी में उतर पडे. उन्होंने डूब रही महिला को नाव के सहारे ढ़ूढ़ने और बचाने की लेकिन सफल नहीं हो पाये. घटना की सूचना मिलने के बाद माँझी तथा बैरिया थाने की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस भी स्थानीय मछुआरों के सहारे शव की तलाश करा रही है. लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था. नदी में कूदने वाली महिला के दो बेटे औऱ एक बेटी है.

टैग्स