ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला

बिहार में जेल प्रशासन की शर्मनाक हरकत, सिपाहियों को निर्वस्त्र कर की जांच, VIDEO वायरल

SEOHAR : शिवहर से बड़ी खबर सामने आ रही है।शिवहर जिला में जेल प्रशासन की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है शिवहर जेल प्रशासन अपने सिपाहियों को निर्वस्त्र कर उसकी जांच कर रहा है पुलिस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SEOHAR : शिवहर से बड़ी खबर सामने आ रही है।शिवहर जिला में जेल प्रशासन की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है शिवहर जेल प्रशासन अपने सिपाहियों को निर्वस्त्र कर उसकी जांच कर रहा है पुलिस वर्दी में जेल ड्यूटी के अंदर प्रवेश कर रहे सिपाहियों का पैंट अंडर गारमेंट सहित उसके सारे कपड़े उतरवाए जा रहे हैं। 


जेल प्रशासन का मानना है कि जो सिपाही जेल के अंदर ड्यूटी करने जाते हैं वह कैदियों के लिए कई आपत्तिजनक सामान जैसे मोबाइल गांजा तक पहुंचाते हैं जिसके बाद शिवहर जेल प्रशासन ने अपने ही विभाग के सिपाहियों की कपड़े उतरवाकर उसकी जांच शुरू कर दी है। सिपाहियों को पूरी तरह नंगा करके जांच उपरांत सिपाहियों को प्रवेश दिया जा रहा है।




वीडियो में जो वॉइस सामने आ रहा है उससे यह लग रहा है कि शिवहर के जेलर साहब का यह आदेश है कि सिपाहियों के कपड़े उतरवाकर उसकी तलाशी ली जाए। इस दौरान पुलिस की टोपी जिसको सम्मान का स्थान मिलना चाहिए उसको भी जमीन पर रखवा दिया जा रहा है। पुलिस की वर्दी ही दूसरे पुलिसवालों के वर्दी को तार-तार कर रही है। एक पुलिस वाला ही दूसरे पुलिस वाले को नंगा करने पर उतारू है। अब देखने की यह बात है कि जेल के बड़े अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।


जेल से ये वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि प्रशासन अभी पूरे मुद्दे पर मौन है। लेकिन जिस तरह का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार जेल प्रशासन का सामने आया है। जब जेल प्रशासन अपने कारिदों के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकता है तो जेल के अंदर रहने वाले कैदियों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा। सवालिया निशान खड़ा करता है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता