ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार में जानलेवा बनी लू: हीटवेव से अबतक 11 लोगों की मौत, अस्पतालों में लगातार बढ़ रहे मरीज

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और लू का सितम जारी है। हालत यह हो गई है कि अब लू लोगों की जान लेने लगी है। प्रदेशभर में 24 घंटे के भीतर 11 लोगों की जान लू से चली गई है। मरने वालों में

बिहार में जानलेवा बनी लू: हीटवेव से अबतक 11 लोगों की मौत, अस्पतालों में लगातार बढ़ रहे मरीज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और लू का सितम जारी है। हालत यह हो गई है कि अब लू लोगों की जान लेने लगी है। प्रदेशभर में 24 घंटे के भीतर 11 लोगों की जान लू से चली गई है। मरने वालों में सबसे अधिक लोग भोजपुर के हैं। वहीं लू लगने से बीमार हुए बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। 


लू लगने से मरने वालों में भोजपुर में 6, रोहसात में 2, नालंदा में 1, जमुई और गया में 1-1 जबकि चार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। भोजपुर में मरने वालों में 4 बुजुर्ग जबकि दो युवक शामिल हैं। मृतक के परिजनों और डॉक्टरों ने मौत का कारण लू लगना बताया है। वहीं सासाराम में दो सैप जवानों की मौत लू लगने के कारण हो गई है। दोनों जवानों को कचहरी गेट पर तैनात थे।


मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक राज्य में बढते तापमान से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। दक्षिण बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है और 18 जून से तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है और कहा है कि बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें।