ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार में इस बार औसत से कम होगी बारिश, देश भर में सामान्य रहेगा मानसून

PATNA : देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने लगातार तीसरे साल सामान्य मानसून की घोषणा की है. मौसम विभाग ने करीब 98 फीसदी बारिश की संभावना जताई है. बता दें कि मानसून के

बिहार में इस बार औसत से कम होगी बारिश, देश भर में सामान्य रहेगा मानसून
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने लगातार तीसरे साल सामान्य मानसून की घोषणा की है. मौसम विभाग ने करीब 98 फीसदी बारिश की संभावना जताई है. बता दें कि मानसून के दौरान चार महीने में औसतन 88 सेमी बारिश होती है और इसके 96 से 104 फीसदी बारिश होने को सामान्य मानसून कहा जाता है. 


वहीं, बात बिहार की करें तो इस साल यहां मानसून सामान्य से कम रहेगा. पटना मौसम विभाग के मुताबिक प्राथमिक स्तर पर बारिश का अनुमान जारी किया गया है. बिहार के सभी हिस्से में बारिश का सही अनुमान मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा. 


बता दें कि हाल ही में मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली कंपनी स्काईमेट ने भी आगामी मानसून को लेकर जानकारी दी थी. कंपनी ने अनुमान लगाया था कि इस साल झमाझम बारिश होगी. देश के 75 फीसद हिस्से में जून से लेकर सितंबर के बीच मानसून की अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया था. स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच सक्रिय रहने वाले मानसून सीजन में कुल 103 फीसद बारिश होगी, लेकिन उत्तरी क्षेत्र के मैदानी भागों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पूरे सीजन में कम बारिश होने की आशंका है. 


वहीं आंतरिक कर्नाटक, गुजरात व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में थोड़ी कम बारिश होने का अनुमान जताया गया था. दूसरी तरफ पूर्वी राज्यों- बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में औसत से अधिक बरसात होने की संभावना जताई गई थी.