ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

बिहार : होली ने फिर खोली शराबबंदी की पोल, तीन जिलों में 19 लोगों की गई जान

PATNA : बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल इस बार होली में खोलकर रख दी है। यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से शराबबंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है। भा

बिहार : होली ने फिर खोली शराबबंदी की पोल, तीन जिलों में 19 लोगों की गई जान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी के दावों की पोल इस बार होली में खोलकर रख दी है। यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से शराबबंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर बांका और मधेपुरा में कई लोगों की जान ले ली। इन सबकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की जा रही। संदिग्ध हालत में भागलपुर के अंदर 7 लोगों की मौत हुई है जबकि बांका में 8 और मधेपुरा में 4 लोगों की जान चली गई है।


बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग गांवों में संदिग्ध अवस्था में आठ लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोगों में एक जैसे लक्षण दिखाई दिए। सभी पेट दर्द, उल्टी होना एवं आंखों की रोशनी चले जाने की शिकायत कर रहे थे। कुछ लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जबकि कुछ को भागलपुर रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई। 


भागलपुर जिले में सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। स्थानीय लोग शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। वि.वि क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले में पांच की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। इसमें एक की शनिवार की शाम और चार की रविवार की सुबह मौत हुई है। इसके अलावा नारायणपुर प्रखंड में भी दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। एक की मौत शनिवार की शाम और दूसरे की मौत रविवार की सुबह हुई है। चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में  4 लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। बताया जाता है कि ये मौत जहरीली शराब से हुई है। सूत्रों की माने तो होली में जहरीली शराब पीने से 22 लोग बीमार हुए। जिन्हें बारी-बारी से मुरलीगंज पीएचसी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। 3 मृतक एक गावँ दिग्घी के बताए जा रहे हैं जबकि एक मुरलीगंज मुख्य बाजार के वार्ड 9 के निवासी हैं। हालांकि शराब से मौत के बारे में पुलिस और परिजन इंकार कर रहे हैं। लेकिन हर शव को पुलिस आनन फानन में रात के अंधेरे में जलाया गया।