ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

हर मौत को कोरोना से मत जोड़िये, बिहार सरकार ने कहा- हॉस्पिटल में अन्य बीमारी से भी मौत होती है

PATNA : भारत में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार में भी प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं. स्वास्थ्य सुविधा को और भी ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार से

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भारत में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार में भी प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं. स्वास्थ्य सुविधा को और भी ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी जा रही है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी है कि बिहार में आज 15 हजार मास्क और किट आएंगे. केंद्र सरकार से हालांकि 5 लाख की डिमांड की गई थी. जिसमें से अब तक मात्र 4 हजार ही मिले हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि हर मौत को कोरोना से जोड़कर देखना सही नहीं है.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में अन्य बीमारियों से भी मौत होती है. आइसोलेशन वार्ड में मरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर मौत को कोरोना से जोड़ना उचित नहीं है. हॉस्पिटल में अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी इलाज के लिए आते हैं.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी है कि बिहार में अब तक तब्लीगियों से जुड़े सारे रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि दिल्ली मरकज से जुड़ा मामला काफी चुनौतीपूर्ण है. उन्होंने बताया कि यह सरकार के लिए भी डिफिकल्ट सिचुएशन है. हालांकि अब तक बिहार में अब तक तब्लीगियों से जुड़े सारे रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं. तबलीग मरकज के लोगों को सर्च किया जा रहा है.


बिहार में आज 15 हजार मास्क और किट आएंगे. बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश ने यह जानकारी दी थी कि बिहार में 5 लाख PPE किट की मांग की थी. जिसके मुकाबले केवल 4000 ही उसमें से मुहैया कराया गया है. इसके अलावे 10 लाख  N95 मास्क की मांग की गई थी. जिसमें से मात्र 50 हजार ही उपलब्ध कराये गए हैं. 10 लाख प्लाई मास्क के की मांग की थी. जिसके एवज में केवल एक लाख ही प्लाई मास्क मांसपेशी बिहार को मिला है. इसके अलावा 10 हजार आरएनए एक्सट्रैक्शन किट की भी मांग की गई थी. जिसमें से मात्र ढाई सौ ही किट उपलब्ध कराया गया है.


स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हमलोग लगातार तब्लीगियों सर्च कर रहें है. होम और डिजास्टर मैनेजमेंट इसे देख रहा है. उनके इनपुट पर हम लोग काम कर रहें है. तब्लीगी जमात का मामला डिफीकल्ट सिचुएशन है. अभी तक तबलीगी के सारे रिजल्ट नेगेटिव आये हैं. हालांकि अभी भी कुछ रिपोर्ट आने बाकि हैं. 



टैग्स