ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बिहार में गिरने लगा पारा, ठंड ने तो पटना को हिला डाला

PATNA : बिहार का मौसम एक बार फिर से पलटी मारी है। अब तक रविवार को बिहार की राजधानी पटना सबसे ज्यादा ठंडी रही। कुछ

बिहार में गिरने लगा पारा, ठंड ने तो पटना को हिला डाला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार का मौसम एक बार फिर से पलटी मारी है। अब तक रविवार को बिहार की राजधानी पटना सबसे ज्यादा ठंडी रही। कुछ ऐसा ही हाल इससे सटे जिलों जैसे वैशाली, आरा का भी रहा। ऐसे में मौसम विभाग ने अपनी ताजा भविष्यवाणी में बारिश से राहत तो दे दी है। लेकिन पारे के गिरते रहने की आशंका भी जाहिर कर दी है।


दरअसल, इस बार ठंड ने शुरुआत में ही पटना को हिला डाला। 21 डिग्री सेल्सियस के साथ रविवार को पटना ने बिहार में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज कराया। दूसरे नंबर पर वैशाली जिला रहा, जिसका अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


इसके साथ ही सभी जिलों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास जाकर थम गया। कुल मिलाकर पिछले दिनों की बारिश ने बिहार को कुछ ज्यादा ही कूल कूल कर दिया है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक अब धूप का राज तो रहेगा लेकिन साथ ही साथ कनकनी भी बढ़ती जाएगी।


वहीं, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 'राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहेगा। साथ ही बिहार के उत्तर, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा सुबह के समय छाए रहने का पूर्वानुमान है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में अब धूप निकलनी शुरू हो गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय धूप तो खिलेगी। लेकिन शाम होते होते ही पारा लुढ़कना शुरू हो जाएगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़त और रात के तापमान में अब गिरावट होगी। खासतौर पर भोर और शाम के समय लोगों को तेज कनकनी का अहसास हो सकता है।