ब्रेकिंग
नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर

बिहार में घर से बाहर ना निकले लोग, ठंड को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी

PATNA : बिहार इस वक्त भीषण शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिले शीत दिवस का सामना कर रहे हैं और इस वक्त की बड़ी खबर मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट से जुड़ी हुई है।

बिहार में घर से बाहर ना निकले लोग, ठंड को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार इस वक्त भीषण शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिले शीत दिवस का सामना कर रहे हैं और इस वक्त की बड़ी खबर मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट से जुड़ी हुई है। बिहार में ठंड के हालात को देखते हुए मौसम विभाग में एक बड़ी एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें। मौसम विभाग के मुताबिक हवा का दबाव सामान्य से ऊंचे स्तर पर बना रहेगा, इसकी वजह से लोगों को हार्ट अटैक और हेमरेज की समस्या हो सकती है। लोगों को यह कहा गया है कि आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकले और ठंड से बचाव करें।


मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई हालिया अलर्ट में यह कहा गया है कि अगले 48 घंटे यानी 11 जनवरी तक बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में रहेगा 12 तारीख से ही बिहार में मौसम के अंदर थोड़ा सुधार हो सकता है और 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि तापमान में दर्ज की जा सकती है। लेकिन फिलहाल अगले दो दिनों तक के बिहार के ज्यादातर जिले शीत दिवस की चपेट में रहेंगे। 


मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के गया और भागलपुर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है जबकि पटना भागलपुर छपरा मुजफ्फरपुर दरभंगा समेत कई जिलों में सीट दिवस यानी कोल्ड डे कंडीशन है। आपको बता दें कि कोल्ड डे उस परिस्थिति को कहा जाता है जब दिन का तापमान रात के तापमान जितना नीचे गिर जाए। बिहार में फिलहाल रात और दिन के तापमान में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी अगले 72 घंटे के लिए है।


मौसम विभाग की तरफ से जो विशेष बुलेटिन जारी किया गया है उसमें बताया गया है कि एयरपोर्ट पर सुबह और शाम के वक्त विजिबिलिटी 100 से 1000 मीटर के बीच रह सकती है इस इलाके में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया जा सकता है और रेलवे ट्रैक पर भी दरार पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग की तरफ से पावर सेक्टर के लिए भी चेतावनी जारी की गई है और कहा गया है कि घने कोहरे वाले इलाके में हाई वोल्टेज पावर ट्रांसमिशन लाइन के ट्रिपिंग की संभावना हो सकती है इसे लेकर पावर सेक्टर को मुस्तैद रहने की जरूरत है मौसम विभाग ने सड़क मार्ग से चलने वाले लोगों के लिए भी चेतावनी जारी की है गाड़ी चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है साथ ही साथ यात्रा के दौरान एयरलाइंस और रेलवे के साथ-साथ शेड्यूल को लेकर अपडेट रहने की एडवाइजरी भी दी गई है।