ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजद

तीन हफ्ते बाद मानसून फिर से एक्टिव, बिहार में फिर बरसेंगे बादल

PATNA : बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। लगभग तीन हफ्ते तक मानसून थोड़ा सुस्त पड़ गया था लेकिन अब एक बार फिर बिहार के अंदर मानसून एक्टिव नजर आ रहा है। सोमवार को मान

तीन हफ्ते बाद मानसून फिर से एक्टिव, बिहार में फिर बरसेंगे बादल
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। लगभग तीन हफ्ते तक मानसून थोड़ा सुस्त पड़ गया था लेकिन अब एक बार फिर बिहार के अंदर मानसून एक्टिव नजर आ रहा है। सोमवार को मानसून की टर्फ रेखा बिहार के उत्तरी हिस्से से होते हुए झारखंड और उड़ीसा तक पहुंच गई है। इसके कारण उत्तर बिहार में अच्छी खासी बारिश हुई है और दक्षिण बिहार में भी हल्की बारिश से रिकॉर्ड की गई है। 



मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक टर्फ रेखा और साइक्लोन सर्किल के असर के कारण बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है और अगले कुछ दिनों तक यह सिलसिला जारी रहेगा। बिहार में फारबिसगंज के अंदर सबसे ज्यादा 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि मोतिहारी में 70 एमएम, सबौर में 58 एमएम, सुपौल में 31 एमएम, पूर्णिया में 29.1 एमएम बारिश हुई। टर्फ लाइन का ही असर है कि राजधानी पटना समेत कई जिलों में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। पटना में हल्की बारिश हुई हालांकि ज्यादातर जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई।


मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज भी तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे तक के आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।