ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, जानिए.. क्या है आपके जिले का हाल

PATNA: बिहार में कमजोर पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में लोगों को उमस भरी

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, जानिए.. क्या है आपके जिले का हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में कमजोर पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश के बाद सावन में लोगों ने उमस भरी गर्मी झेली लेकिन अब एक बार फिर मौसम विभाग ने राज्यभर में बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग ने पटना, गया, हाजीपुर, नवादा, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, जमुई, कटिहार, मुंगेर, सीवान, सीतामढ़ी, बेतिया, आरा, बेगूसराय, बगहा, छपरा, मोतिहारी, रोहतास, बक्सर में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है जबकि औरंगाबाद में हल्के बादल छाए रहेंगे।


बता दें कि बिहार में मानसून के आने के बाद से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। इस बीच मौसम में उतार चढ़ाव देखे गए। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश थम गई है हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है और मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया है।