ब्रेकिंग
DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’

बिहार में एक बार फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 5 दिन तक झमाझम बारिश के आसार

PATNA : बिहार में करीब 12 दिन बाद एक बार फिर से मानसून करवट बदली है। रविवार से 3 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छ

बिहार में एक बार फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 5 दिन तक झमाझम बारिश के आसार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में करीब 12 दिन बाद एक बार फिर से मानसून करवट बदली है। रविवार से 3 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रुप से राजधानी पटना सहित दक्षिण मध्य में झमाझम बारिश के अनुमान जताया जा रहे हैं।आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिन माॅनसून की द्रोणी रेखा बिहार के काफी करीब से गुजर रही है। इसी वजह से हवा और उसमें नमी की मात्रा बारिश के लिए अनुकूल बतायी जा रही है।


दरअसल, मौसम विभाग ने 30 जुलाई को राज्य भर में वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही रोहतास, किशनगंज, कैमूर और गया जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी बिहार और उत्तर मध्य बिहार के जिलों में अनेक जगहों पर जबकि दक्षिण पश्चिमी बिहार और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में भी आंशिक से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।


वहीं, सावन के महीने में मौसम के तल्ख मिजाज ने लोगों ने बेहाल कर दिया है। तीखी धूप और उमस के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवारको  जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर बक्सर राज्य का सबसे अधिक गर्म शहर रहा। शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान केवल आधा मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 


  • आपको बताते चलें कि, राज्य में 30 जुलाई यानी आज पटना, पश्चिमी चंपारण, भभुआ, नालंदा और जमुई में बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा 31 जुलाई - भभुआ,रोहतास,नवादा और जमुई में बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, बिहार में अभी केवल तीन जिलों मसलन भागलपुर,बक्सर और किशनगंज में सामान्य बारिश दर्ज की है। हालांकि यहां भी बारिश की मात्रा माइनस में हैं।  प्रदेश के शेष 35 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गयी है।