ब्रेकिंग
बिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

दारोगा भर्ती : शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत, हाईकोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख

बिहार : पटना हाई कोर्ट ने बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा भर्ती आयोग से दारोगा भर्ती से जुड़े मूल अभिलेखों को न्यायालय में पेश करने को कहा है. न्यायाधीश पीबी बजनथ्री की एकलपीठ ने अखिलेश क

दारोगा भर्ती : शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत, हाईकोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

बिहार : पटना हाई कोर्ट ने बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा भर्ती आयोग से दारोगा भर्ती से जुड़े मूल अभिलेखों को न्यायालय में पेश करने को कहा है. न्यायाधीश पीबी बजनथ्री की एकलपीठ ने अखिलेश कुमार व अन्य की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. आपको बता दें कि दारोगा की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता जांच में गड़बड़ी की शिकायत है. याचिकाकर्ता की ओर से वरीय अधिवक्ता पीके शाही ने बताया कि दारोगा भर्ती हेतु प्रारंभिक व मुख्य परीक्षाओं में ये सभी याचिकाकर्ता सफल हुए.


उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर कई याचिकाकर्ता समेत कई अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता जांच की तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया. आयोग ने अनुरोध स्वीकार करते हुए नया प्रवेश-पत्र भी जारी किया. अचानक आयोग ने उसे कैंसिल कर दिया. इस वजह से याचिकाकर्ता शारीरिक दक्षता जांच से वंचित कर दिए गए. हाई कोर्ट ने इसे मनमाना मानते हुए आयोग का भर्ती प्रक्रिया के मूल अभिलेखों को पेश करने का आदेश दिया है. वहीं इस मामले पर अगली सुनवाई चार सप्ताह के बाद होगी.

टैग्स