ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बिहार के लिए कोरोनो का तबलीगी चेन परेशानी का सबब, नए पॉजिटिव केस जमात से जुड़े हैं

PATNA : सीवान और मुंगेर के मामले में फॉरेन ट्रैवल हिस्ट्री को छोड़ दें तो बिहार में कोरोना का सबसे बड़ा संकट तबलीगी जमात के संक्रमण चेन के कारण पैदा हुआ है। शनिवार को जो 4 नए

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सीवान और मुंगेर के मामले में फॉरेन ट्रैवल हिस्ट्री को छोड़ दें तो बिहार में कोरोना का सबसे बड़ा संकट तबलीगी जमात के संक्रमण चेन के कारण पैदा हुआ है। शनिवार को जो 4 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं वह जमात के संक्रमण चेन से जुड़े हुए हैं। इनमें दो मामले बेगूसराय और दो नवादा जिले से हैं।


बिहार के सभी चारों में पॉजिटिव के इस जमात के संक्रमण वाले चेन से निकलकर आए हैं। सरकार ने इन नए केस के बारे में जानकारी तो दी है लेकिन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। बिहार में अब तक तबलीगी जमात से संपर्क करने वाले तकरीबन 9 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं हालांकि सीवान और मुंगेर में जमातियों के कारण संक्रमण नहीं फैला लेकिन नवादा और बेगूसराय में जो इनफेक्टेड पाए गए वह जमातियों से जुड़े रहे हैं। 


नवादा और बेगूसराय जिले में तबलीगी चेन के कारण जो लोग संक्रमित पाए गए हैं वह सही-सही जानकारी सरकार के साथ साझा नहीं कर रहे हैं और यही वजह है कि इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान करने में सरकार के पसीने छूट रहे हैं। बेगूसराय में जो 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए उनमें ज्यादातर जमात के लोगों के संपर्क में रहे भले ही वह तबलीगी नहीं रहे हो लेकिन जमातीयों से उनका वास्ता रहा। अब तक सरकार यह पता नहीं लगा पाई है कि जमातियों ने इन लोगों के अलावे किन-किन लोगों के साथ संपर्क स्थापित किया।

टैग्स