ब्रेकिंग
पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल

बिहार में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत, राज्य में 70 हजार के पार पहुंची टेस्टिंग

PATNA : बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़कर 400 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कुल 2445 मरीज ठीक हुए हैं और टेस्टिंग का आंकड़ा भी 70 हजार के ऊपर चला गया है।   


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 71520 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है। इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 870852 जा पहुंचा है। बिहार में अब तक 46265 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेशियो 64.44 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 25128 एक्टिव केस मौजूद हैं।  


पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है। पटना में मौत का आंकड़ा अब 71 जा पहुंचा है जबकि भागलपुर में 34 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। गया में अब तक कोरोना से 26, भोजपुर में 14, दरभंगा में 10, बेगूसराय में 11, मुंगेर में 19, मुजफ्फरपुर में 15, नालंदा में 20, पश्चिम चंपारण में 10, पूर्वी चंपारण में 14, रोहतास में 23, समस्तीपुर में 12, सारण में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो वैशाली में11, सुपौल में 2, सिवान में 8, सीतामढ़ी में 5, शिवहर में 1, शेखपुरा में 2, सहरसा में 1, पूर्णिया में 4, नवादा में 10, मधुबनी में 2, मधेपुरा में 4, लखीसराय में 4, किशनगंज में 4, खगड़िया में 6, कटिहार में 3, कैमूर में 7, जहानाबाद में 6, जमुई में 5, गोपालगंज में 1, बक्सर में 4, बांका में 3, औरंगाबाद में 5, अरवल में 3 और अररिया में 7 लोगों की मौत अब तक कोरोना वायरस से हुई है।

टैग्स