ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

बिहार में कोरोना के 6 और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 80

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के 6 नए और पॉजिटिव मरीज सामने आया है. इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही सूबे के आंकड़े में भी इजाफा हुआ है. बिहा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के 6 नए और पॉजिटिव मरीज सामने आया है. इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही सूबे के आंकड़े में भी इजाफा हुआ है. बिहार में अब तक कुल 80 कोरोना के पॉजिटिव मामले आ चुके हैं. यानी कि सूबे में कोरोना का आंकड़ा साढ़े 6 दर्जन से ज्यादा हो गया है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को 8 नए मामले सामने आये. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर जिले से 6 और मरीज सामने आये हैं. जिसमें 55 साल, 26 साल ,20 साल की महिलाएं शामिल हैं.  2 साल की एक बच्ची भी शामिल हैं. इसके अलावा 38 साल और 40 साल के पुरुष भी शामिल हैं. ये सभी एक ही परिवार के हैं. कल मुंगेर से मिले कोरोना मरीज के संपर्क में आने से ये लोग संक्रमित हुए हैं.


कल बुधवार को 6 मरीज सामने आये थे. नालंदा के 3 मरीज शामिल थे. इसके अलावा पटना, मुंगेर और वैशाली जिले से भी एक-एक मामले सामने आये थे. लेकिन गुरूवार को जो दो नए मामले सामने आये हैं, उसमें दोनों मरीज बक्सर के रहने वाले बताये जा रहे हैं.बक्सर उत्तर प्रदेश से सटा हुआ इलाका है. इसके साथ ही आरा (भोजपुर), रोहतास और कैमूर (भभुआ) जिले के बॉर्डर से बक्सर की सीमाएं जुडी हुई हैं.




बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नए मरीज बक्सर जिले के रहने वाले हैं. ये दोनों मरीज पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बिहार के बक्सर आये थे. एक मरीज की उम्र 67 साल बताई जा रही है, जबकि दूसरे मरीज की उम्र 37 साल बताई जा रही है. बिहार में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक बिहार में आज 8 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. जिन्हें गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.

टैग्स