ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार में चमकी बुखार से इस साल की पहली मौत, गंभीर हालत में SKMCH में भर्ती कराया गया था 10 महीने का सचिन

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एसकेएमसीएच में भर्ती एक 10 साल के मासूम बच्चे की जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से मौत हो गई है। इस साल चमकी बुखार से यह पहली मौत बताई

बिहार में चमकी बुखार से इस साल की पहली मौत, गंभीर हालत में SKMCH में भर्ती कराया गया था 10 महीने का सचिन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एसकेएमसीएच में भर्ती एक 10 साल के मासूम बच्चे की जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से मौत हो गई है। इस साल चमकी बुखार से यह पहली मौत बताई जा रही है। बच्चे को गंभीर हालत में SKMCH के पीकू वार्ड विभाग में भर्ती कराया गया था। जांच में जेई की पुष्टि होने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन आखिरकार सचिन ने दम तोड़ दिया।


मृतक बच्चे की पहचान पूर्वी चंपारण के मधुबन निवासी दुर्गा राय के 10 महीने बेटे सचिन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 4 सितंबर को सचिन में जेई के लक्षण मिलने के बाद उसे SKMCH के पीकू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक पहले दिन से ही बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई थी। जिसके कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई।


बता दें कि SKMCH में इस साल चमकी बुखार के पांच मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि सीतामढ़ी के रहने वाले मुन्ना कुमार का इलाज चल रहा है। जेई से पहली मौत के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता