ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगार

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर

BAGAHA: बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मंगलपुर स्थिति एसएसबी कैंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने गन्ना लदे ट्रक में पीछे से जोरदा

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मंगलपुर स्थिति एसएसबी कैंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने गन्ना लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी मृतक मंगलपुर के रहने वाले थे। 


बताया जा रहा है कि मंगलपुर के रहने वाले तीनों युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की टक्कर गन्ना लदे ट्रक से हो गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता