ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

बिहार: भीषण सड़क हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर

MUZAFFARPUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और आए दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों क

बिहार: भीषण सड़क हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और आए दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बरूराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर की है।


जानकारी के मुताबिक, एक परिवार के लोग मुजफ्फरपुर में छोटे बच्चे का इलाज कराने के बाद ऑटो पर सवार होकर साहिबगंज लौट रहे थे, तभी मुरारपुर में तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बरूराज थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का इलाज जारी है।


मृतकों की पहचान शहनाज बेगम, मासूम बच्चा और ऑटो ड्राइवर मो. आमिर के रूप में हुई है। वहीं कैकसा प्रवीण, नेहा और सिमी गंभीर रूप से घायल हैं, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर, हादसे के बाद ड्राइवर कंटेनर को सड़क पर खड़ा कर वहां से फरार हो गया है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार हुए ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता