ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : तेज रफ़्तार बोलेरो ने टेम्पो में मार दी जोरदार टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की गई जान

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां बोलेरो ने टेंपो में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया है. इस टक्कर में टेंपो पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर

बिहार : तेज रफ़्तार बोलेरो ने टेम्पो में मार दी जोरदार टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां बोलेरो ने टेंपो में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया है. इस टक्कर में टेंपो पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जाफर नगर स्थित एनएच 31 के समीप की है. ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार बोलेरो खगरिया की ओर से आ रही थी. उसी दौरान पीछे से बोलेरो ने टैंपू में जबरदस्त टक्कर मार दिया, जिसमें टेंपो पर सवार एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.


मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएचसी में भर्ती कराया जहां तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. इस घटना के बाद एनएच 31 पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी. मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता