ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार : भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

PATNA : बिहार में रविवार को दो भीषण सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कर

बिहार : भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में रविवार को दो भीषण सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना जिले के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र की है, जहां पिकअप वैन के पलट जाने से चालक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के करण छपरा गांव निवासी हरे राम सिंह और आलोक सिंह पिकअप वैन पर परवल लेकर सारण के छपरा नगर में अपने चालक मांझी थाना क्षेत्र के निवासी रामायण प्रसाद के साथ आ रहे थे. इस दौरान पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश को बिहार से जोड़ने वाली जयप्रभा सेतु पर अचानक ही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फुट नीचे गिर गया. इस घटना को देख रहे ग्रामीणों ने तत्काल ही मामले की सूचना मांझी थाना पुलिस को दी. 


दूसरी घटना बिहार में कटिहार जिले के पोठिया पुलिस आउट पोस्ट की है, जहां दो वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में सेना के जवाान समेत 3 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सेना के जवान आदर्श कुमार (28) अपना सामान पिकअप वैन पर लादकर अपने घर बेगूसराय जिले के मटिहानी जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी बहियार के समीप धान लदे ट्रक ने पिकअप वैन में टक्कर मार दी.


इस भीषण दुर्घटना में पिकअप वैन पर सवार चालक अब्दुल इमरान (50) और खलासी राकेश कुमार पंडित (22) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आदर्श कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें