ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! दशहरा का मेला देख परिवार संग घर आ रहे दुकानदार की गोली मार कर हत्या

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी ! दशहरा का मेला देख परिवार संग घर आ रहे दुकानदार की गोली मार कर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई की घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकलकर सामने आया है। जहां एक दुकानदार की हत्या कर दी गई है। यह दुकानदार परिवार के साथ मेला देखकर लौट रहा था घर, तभी रास्ते में घेरकर बदमाशों ने गोली मारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में मेला देखकर अपनी मां और बहन के साथ घर लौट रहे इलेक्ट्रिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने दुकानदार को उसकी मां और बहन के सामने ही गोली मारकर हत्या कर डाली। इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


वहीं, घटना के सामने आते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। इस घटना मंगलावार देर रात्रि की बताया जा रही है। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बालन चौक के पास का बताया जा रहा है।


इस घटना में मृतक युवक की पहचान सुशील कुमार कुशवाहा  रूप में किया गया है। युवक की उम्र 22 साल बताई जा रही है।  ग्रामीणों के अनुसार युवक अपने माँ और बहन के साथ बाइक से हसनपुर बलुआ से मेला देखकर घर लौट रहा था तभी रास्ते मे अपराधियो ने रोककर गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद मां और बहन रो रो कर बेहोश हो जा रही हैं। यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बालन चौक के पास का है।