ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! CM नीतीश के गृह जिले में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सिर में उतारी बुलेट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! CM नीतीश के गृह जिले में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने सिर में उतारी बुलेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से निकल कर सामने आ रही है। जहां होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले में एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना जिले के भागनबीघा ओपी के मोरातालाब रेलवे क्रॉसिंग के समीप की है। जहां से पुलिस ने होटल मालिक का शव बरामद किया है। बदमाशों ने होटल मालिक की सिर में गोली मारी है, इस वजह से उनकी मौत का कारण बना है। 


बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों के अनुसार होटल को लेकर पहले से कुछ विवाद चल रहा था। जो उनकी मौत की वजह हो सकती है। फिलहाल मामले में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही इस मामले की हकीकत सामने आएगी। जांच के पहले इस घटना के पीछे की वजह से बारे में कुछ भी कहा जाना उचित नहीं माना जा रहा है। 


उधर, इस घटना के बाद नजदीकी पुलिस टीम को सुचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंची है और आस-पास के लोगों से भी यह जानकारी इकट्ठा करने में जूट गयी है कि इस घटना के दौरान कोई आस- पास था या नहीं अपराधी किस तरफ से आए और किस तरह निकले या कोई आस - पास के लोग ही इसमें शामिल है। पुलिस हरेक बिंदु पर बारीकी से जांच में जूट गई।