ब्रेकिंग
नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, BJP विधायक के साले से लूटपाट; सरेआम मारी गोली

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आत

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, BJP विधायक के साले से लूटपाट; सरेआम मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है,जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 


दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फ्लाईओवर के निकट बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे SKMCH में भर्ती कराया गया, उसकी हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।इस घटना के बाद से पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल क़याम हो गया है।  


बताया जा रहा है कि, सासाराम के रहने वाले उज्जवल चौबे फिलहाल मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके में किराये के मकान में रहते हैं। उज्जवल उत्तर प्रदेश के (करछना) प्रयागराज के विधायक पीयूष रंजन के साले हैं और फिलहाल एक मैकेनिकल कम्पनी में कार्यरत हैं। वो दरभंगा से आ रहे थे, तभी बदमाशों ने लूटने की नियत से उन्हें गोली मार दी और युवक का बाइक और बैग छिन लिया। बदमाशों ने युवक के सीने में एक गोली मारी है, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।  फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। 


उधर, मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी के कई नेता अस्पताल पहुंचे और धर्मेन्द्र साहू जो कि मुजफ्फरपुर के भाजपा नेता हैं ने बताया कि सूचना मिली कि विधायक जी के साले को लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन में लगी है। जख्मी शख्स की हालत फिलहाल स्थिर लेकिन नाजुक है। गोली लगने के बाद जख्मी शख्स ने पैदल चलकर लोगों से मदद मांगी और अपनी जान बचाई।