ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: लापरवाह थानेदार और दारोगा सस्पेंड, SP ने लिया बड़ा एक्शन

BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बगहा के पुलिस अधीक्षक ने एक थानेदार और एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया. काम में लापरवाही बरतने के कारण पुलिस कप्तान ने इन दोनों पुलिस पदाध

बिहार: लापरवाह थानेदार और दारोगा सस्पेंड, SP ने लिया बड़ा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बगहा के पुलिस अधीक्षक ने एक थानेदार और एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया. काम में लापरवाही बरतने के कारण पुलिस कप्तान ने इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 


पश्चिम चंपारण जिले के नदी थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार को सस्पेंड किय गया है. बताया जा रहा है की कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बगहा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया.


बगहा के पुलिस कप्तान किरण कुमार गोरख जाधव ने यहां बताया कि नदी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक जन वितरण दुकानदार वीरेंद्र गुप्ता के हुए अपहरण के मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और अनुसंधानक अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार ने कांड के उद्भेदन में काफी लापरवाही बरती थी.


पुलिस अधीक्षक आगे बताया कि वरीय पदाधिकारियों के दिए गए दिशा निर्देशों की अवहेलना भी उक्त दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने की थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता